देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कम्प्यूटर संगणक भर्ती-2023 लिए आधिकारिक नोर्टिफिकेशन जारी कर दिया है। कम्प्यूटर संगणक के कुल 583 पदों पर भर्ती का नोर्टिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के परीक्षा की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। परीक्षा 14 अक्टूबर 2023 को प्रस्तावित है।

समान पात्रता परीक्षा से बाहर हुए युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। क्योंकि यह भर्ती समान पात्रता परीक्षा से बाहर रखी गयी है। जो अभ्यर्थी समान पात्रता परीक्षा से वंचित रह गए थे उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। बोर्ड द्वारा कम्प्यूटर संगणक के कुल 583 पदों पर नोर्टिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमे टीएसपी के 71 पद और नॉन टीएसपी के 512 पद शामिल है। इसी के साथ तहसील राजस्व लेखा के 128 पद भी शामिल है जिन पर भर्ती करवाई जानी है।