बीकानेर। सावन का पावन महीना चल रहा है। आज सावन महीने के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सुबह से शिव भक्तों का मंदिर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शिव मंदिर जयकारों से गूंज गया। भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर उनका दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक कर रहे है। इसके साथ ही भगवान शिव से परिवार में खुशहाली की कामना कर रहे है। भगवान शिव को रिझाने के लिए भक्त पुष्प और बिल पत्र चढा रहे है। वहीं सोमवार के दिन मंदिरों में भी भगवान शिव का विशेष श्रृंगार किया गया। सोमवार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मंदिरों में भोले नाथ के जयकारे भी श्रद्धालु लगाते हुए नजर आए। कहा जाता है कि सावन महीने में सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।