बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में शनिवार सवेरे आई जांच रिपोर्ट में आठ ओर व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक के मुताबिक, रतनगढ के पॉजिटिव पाए गए सात व्यक्तियों में पांच महिलाएँ एवं दो पुरुष हैं। ये सभी मुंबई से लौटे हैं। पॉजीटिव पाए गए सभी लोग मुम्बई से लौटने के साथ ही होम क्वारन्टीन कर दिए गए थे। इन सात लोगों में दो दंपति शामिल हैं। इसके अलावा बीदासर का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जो कोलकाता से लौटा था। उसे वहां से आने के साथ ही संस्थागत क्वारन्टीन में रखा गया था।
Related Posts
पानी पीने के नहर में उतरा युवक डूब गया और हुई मौत
बीकानेर। पानी पीने के नहर में उतरा युवक डूब गया और मौत हो गई। घटना…
श्री महाकाल अष्टभैरव यज्ञ कार्यक्रम का हुआ बैनर विमोंचन
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर, बीकानेर की श्री धर्म नगरी छोटी काशी की पावन धरा पर…
राजकीय फोर्ट डिस्पेंसरी में तीसरी बार कोरोना जांच शिविर
बीकानेर। कोरोना बीकानेर शहर में पूरी तरह से अपने पांव पसार चुका है इसे रोकने…
