देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर, बीकानेर की श्री धर्म नगरी छोटी काशी की पावन धरा पर आज दिनांक 24, जनवरी 2021 को श्री तुलसी भक्त मंडल, बीकानेर के तत्वाधान में श्री महाकाल अष्टभैरव यज्ञ कार्यक्रम की शुरुआत का आगाज बैनर का विमोंचन हुआ जिसमें शामिल वार्ड पार्षद सुघा आचार्य, पार्षद सुनीता व्यास, पार्षद प्रतिक स्वामी, शहर भाजपा कार्यकारणी सदस्य राजेश अचार्य, जिला आईटी सयोंजक सुशील आचार्य ऐड. धमेन्द्र व्यास, दुर्गा शंकर व्यास, समाजसेवी पण्डित ज्योति प्रकाश श्रीमाली, संतोष पारीक, विमल पुरोहित, विजय लौहार, रामलाल हर्ष, आमेप्रकाश बिस्सा श्याम सुन्दर बोहरा, मघाराम बरड़वा, श्याम सुन्दर जांगीड़ और सभी भक्तजनों के द्वारा विमोचन किया गया। श्री महाकाल अष्टभैरव यज्ञ का दिनांक 28,जनवरी से 3,फरवरी 2021 तक आयोजन किया जा रहा है जिसका समय दोपहर 12ः15 से सांय 5 बजे तक रहेगा मंडल के अध्यक्ष पण्डित खीवंराज हर्ष (हर्षा महाराज) ने बताया कि पूर्णाहुति 3 फरवरी की शाम 6 बजे होगी।