बीकानेर। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में शनिवार सवेरे आई जांच रिपोर्ट में आठ ओर व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला कलक्टर संदेश नायक के मुताबिक, रतनगढ के पॉजिटिव पाए गए सात व्यक्तियों में पांच महिलाएँ एवं दो पुरुष हैं। ये सभी मुंबई से लौटे हैं। पॉजीटिव पाए गए सभी लोग मुम्बई से लौटने के साथ ही होम क्वारन्टीन कर दिए गए थे। इन सात लोगों में दो दंपति शामिल हैं। इसके अलावा बीदासर का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है जो कोलकाता से लौटा था। उसे वहां से आने के साथ ही संस्थागत क्वारन्टीन में रखा गया था।
Related Posts
स्वांग मेहरी रम्मत का चल रहा है महाभ्यास, देखे वीडियो
बीकानेर। बीकानेर की रम्मतों में चोथानी ओझा चौक में आयोजित होने वाली स्वांग मेहरी के…
ई-श्रम कार्ड बनवाने पर मिलेगा 2 लाख का बीमा असंगठित श्रमिकों को करवाना होगा पंजीयन
बीकानेर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई श्रम कार्ड बनवाने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना…
NSUI का फूटा गुस्सा, राजमार्ग किया जाम
बीकानेर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राजस्थान में सभी महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय के…
