देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना इलाके में रसद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेण्डर रिफलिंग का सामान व सिलेण्डर बरामद किये है। विभाग के प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ एवं प्रवर्तन निरीक्षक पवन सुथार ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सिने मैजिक के सामने वाली गली में श्रीकृष्णा बिल्डर्स दुकान के पास एक बाड़े में 122 घरेलू एवं 12 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर जब्त किये गये है। साथ ही बाड़े से गैस रिफलिंग मशीन, वजन तोलने वाला कांटा भी बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि जब यह छापेमारी हुई उस समय मौके पर मौजूद दिनेश कुमार कुम्हार से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया। प्रवर्तन निरीक्षक के अनुसार मौके से भारत गैस के 116,14.2,19.2 किलो क्षमता वाले, एलपीजी सिलेण्डर, एचपीसीएल, आईओसीएल कंपनियों के 134 घरेलू व व्यवसायिक सिलेण्डर पाएं गये। जिन्हें जब्त कर रूद्र भारत कंपनी के सुपुर्द किया गया है। तथा यहां सिलेण्डर से भरी सफेद रंग की गाड़ी को गंगाशहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान गंगाशहर थाना पुलिस के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह,कांस्टेबल सीताराम व वाहन चालक बाबूलाल भी उपस्थित रहे।
Related Posts
मसाले खरीदने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिये
बीकानेर । मसाले खरीदने का झांसा देकर लाखों रूपए हड़प लेने का मामला सामने आया…
बायोमैट्रिक के बजाय मैन्युअल उपस्थिति से ठेकेदार को किया अतिरिक्त भुगतान
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल की मैस का 40 लाख रुपए से अधिक का अतिरिक्त…
हजारों लीटर शराब को बहाया,मचा हड़कंप
बीकानेर। अवैध शराब पर अकुंश लगाने की मुहिम के तहत जिले की नोखा पुलिस ने कार्यवाही…
