बीकानेर। बीएसएनएल मे कार्यरत अधिकारी वर्ग की यूनियन ऑल इण्डिया बीएसएनएल अधिकारी एसोसिएशन की बीकानेर जिला कार्यकरिणी का गठन चुनाव अधिकारी डी.एल.पुरोहित उपमहाप्रबन्धक-वित्त तथा अजय कुमार भार्गव सहायक महाप्रबन्धक-आन्तरिक की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें लेखाधिकारी जगदीश प्रसाद बेनीवाल अध्यक्ष,मदन पुरी उपाध्यक्ष,निर्मल कुमार वैद सचिव, इन्द्र सिंह सहायक जिला सचिव, ताहिर हुसैन सिन्धी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रविन्द्र सिंह बिदावत,दीपक गुप्ता,राजेश शर्मा,शिवनन्दन शर्मा,प्रिया जौहरी,वीरेन्द्र सिंह को कार्यकरिणी सदस्य चुना गया। इससे पूर्व जिला सचिव एलएन शर्मा ने गत वर्ष की आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्ततु किया तथा कार्यकरिणी द्वारा करवाये गये कार्यो की जानकारी दी तथा जिला अध्यक्ष डी एल पुरोहित ने पुरानी कार्यकारणी को भंग करने की घोषणा की। इससे पूर्व 31 जनवरी को सेवानिवृत हो रहे यूनियन सदस्यों को माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Related Posts
ऑनलाइन कक्षाओं व प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी हुए पुरस्कृत
बीकानेर। आरएलजी फाउंडेशन द्वारा शास्त्री नगर संस्थान परिसर में कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं…
नवीन कार्यकारिणी का गठन, मोहता अध्यक्ष, खैरीवाल मंत्री व दूगड़ कोषाध्यक्ष नियुक्त
बीकानेर। करुणा इंटरनेशनल संस्था के बीकानेर केंद्र की कार्यकारिणी का गठन आज दूगड़ ग्रीन हाउस…
बीकानेर रही इस प्रतियोगिता की विजेता,पाएं सर्वोधिक अंक
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के बैनर तले 27 वीं राज्य स्तरीय सीनियर,जूनियर,सब जूनियर रोड…
