बीकानेर। करुणा इंटरनेशनल संस्था के बीकानेर केंद्र की कार्यकारिणी का गठन आज दूगड़ ग्रीन हाउस में आयोजित संस्था की मिटिंग में किया गया। संस्था के निदेशक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसम्मति से चयनित कार्यकारिणी में बाबूलाल मोहता उर्फ राजेंद्र कुमार मोहता को अध्यक्ष, गिरिराज खैरीवाल को मंत्री व संपतलाल दूगड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया है। घनश्याम साध एज्यूकेशन अॉफिसर बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर राजेश रंगा व मनोज व्यास, उपमंत्री पद पर प्रभुदयाल गहलोत व मुदिता पोपली का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। डा चंद्र शेखर श्रीमाली को महाविद्यालय प्रभारी बनाया गया है। भैंरूदान सेठिया, पवन पंचारिया, मनोज कुमार राजपुरोहित, दीपक यादव, रमेश बालेचा, विपीन पोपली, व डॉ नीलम जैन को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चुना गया है। सूरजाराम राजपुरोहित, लूनकरण छाजेड़, जतनलाल दूगड़, पारस डागा, मोहनलाल सुराणा, राजेन्द्र गोलछा, नवल कल्ला, ताराचंद बोथरा, मूलचंद सामसुखा व शांतिलाल बोथरा निदेशक मंडल में रहेंगे। एस एन स्वामी, टोडरमल लालानी, रिखबचंद जैन, कानीराम डाकलिया, बजरंग लाल सारडा, केसरी चंद सेठिया, पी सी तातेड, मेघराज बोथरा एवं नयनतारा छलानी संस्था के संरक्षक होंगे। आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन बीकानेर में आयोजित किए जाने व संस्था की गतिविधियों के संपादन के विकेंद्रीकरण के फैसलों सहित अनेक निर्णय इस अवसर पर लिए गए।