नीट यूजी 2026 में एलन बीकानेर के 13 विद्यार्थियाें ने 600 प्लस अंक किए प्राप्त
बीकानेर। नीट यूजी 2026 के घाेषित परिणामाें में एलन बीकानेर के विद्यार्थियाें ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया रैंक में शानदार स्थान प्राप्त कर बीकानेर शहर का गाैरव बढ़ाया है। एलन बीकानेर के एकेडमिक हैड पवन कस्वां ने मीडिया काे बताया कि राेहित सहारण ऑल इंडिया रैंक 226 तथा कैटेगरी रैंक 56 प्राप्त कर बीकानेर सिटी टाॅपर बने। वहीं, चित्रांश दाधीच ऑल इंडिया रैंक 253 एवं कैटेगरी रैंक 169 के साथ बीकानेर सिटी द्वितीय टाॅपर रहे। कस्वां ने बताया कि नीट यूजी 2026 में एलन बीकानेर के 13 विद्यार्थियाें ने 600 प्लस अंक प्राप्त किए, जबकि लगभग 40 विद्यार्थियाें ने 562 से अधिक अंक अर्जित कर संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा काे कायम रखा। इन परिणामाें ने एक बार फिर सिद्ध किया कि एलन बीकानेर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट प्रणाली एवं व्यक्तिगत मार्गर्शन के माध्यम से विद्यार्थियाें काे उत्कृष्ट परिणाम दिलाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्हाेंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा काे कायम रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। एलन के सीईओ नितिन कुकरेजा, अमित चुघ ने सभी सफल विद्यार्थियाें और अभिभावकाें काे बधाई दी है।
सिटी टाॅपर रोहित सहारण और चित्रांश दाधीच ने बताया कि नीट एग्जाम रद्द होने से वे काफी नर्वस हो गए थे लेकिन संस्थान शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। जिसके बाद फिर से आयोजित परीक्षा की तैयारी कर उन्होंने सफलता अर्जित की।
