बीकानेर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर सर्च ऑपरेशन जारी

बीकानेर। जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एहतियातन कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, वहीं बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है।

परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि किसी भी संभावित खतरे से निपटा जा सके। फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी देने वाले के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

प्रशासन ने आमजन से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *