बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में अभी-अभी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इत्तला मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। यह घटना गजनेर रोही की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सेनाराम पुत्र पीराराम निवासी चाण्डासर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है, जहां कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। अभी तक कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Related Posts
मोटर साइकिल से गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
गजनेर। मोटर साइकिल से गिरने से घायल महिला की इलाज के दौरान पीबीएम हॉस्पिटल में…
14800 लीटर अवैध मिलावटी डीजल जब्त, पंपसेट व 4 पिकअप भी पकड़ी
चूरू/सादुलपुर। पुलिस ने बुधवार रात कस्बे में खेमाणा रोड के पास रीको एरिया में स्थित…
चोरी और सीनाचारी: युवक ने पहले लडक़ी से की छेडछाड़, परिजनों ने की समझाइश तो की हाथापाई
बीकानेर। लडक़ी से छेड़छाड़ करने पर शिकायत करने पहुंचे परिजनों के साथ हाथापाई व महिलाओं…
