चाय बनाते समय महिला जली,इलाज के दौरान मौत

बीकानेर। चाय बनाते समय साड़ी में आग पकड़ लेने से महिला की जल जाने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर थाने में मृतका के पति गोपाल सिंह राजपुरोहित ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 14 दिसम्बर को प्रार्थी के घर मुक्ताप्रसाद की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी 50 वर्षीय पत्नी माधुरी 14 दिसम्बर को रसोई में चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस चूल्हे से उसके कपड़े ने आग पकड़ ली और उसकी पत्नी बुरी तरीके से झुलस गयी। जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज में सुधार नही होने पर बेहतर इलाज के लिए जोधपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *