दो बहनों का ससुराल में झगड़ा,छोटी ने जहर खाय,मौत

अलवर।अलवर में दो बहनें ससुराल में झगड़ लीं। दोनों देवरानी जेठानी भी थीं। पति के मामा की मौत हो गई थी। परिवार गमी में गया हुआ था। पीछे से झगड़ा हुआ तो तैश में छोटी बहन ने जहर पी लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों बहनों में अक्सर झगड़ा होता था।मामला शहर के बख्तल की चौकी का है। 20 वर्षीय विवाहिता ने जहर पीकर सुसाइड किया। महिला के पति संतोष ने बताया कि उसकी पत्नी राधिका व भाभी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। रविवार सुबह राधिका ने जहर पी लिया।मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मृतक महिला का पति संतोष एमआईए की हैवल्स फैक्ट्री में काम करता है।
मामा की मौत पर गया था परिवार
मृतक महिला के परिवार के लोगों ने बताया कि संतोष के मामा की मौत हो गई थी। इस कारण परिवार मातम में चला गया था। पीछे से दोनों बहनों में झगड़ा हुआ है। झगड़े का कारण पता नहीं चला है। वैसे दोनों के बीच में आए दिन झगड़े होते रहे हैं। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच करेगी। राधिका की करीब 9 महीने पहले ही संतोष से शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *