बीकानेर। भंडार के अध्यक्ष श्री लाखन सिंह राठौड का देहावसान दिनांक 27-11-22 को हो गया है! श्रद्धांजलि सभा भंडार प्रधान कार्यालय मे दोपहर 3:00 बजे रखी गई दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने हेतु भंडार के संचालकगण :- शिव शंकर हर्ष उपाध्यक्ष, नूतन कुमार जोशी, नगेन्द्र पाल सिंह, विकास गहलोत, रविराज सिंह, बबलू मीणा कर्मचारीगण :- राजेन्द्र सिंह, राजेश आसेरी, चैन सिंह, नवरतन, गिठाला, राजेन्द्र ओझा, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, ओम प्रकाश वर्मा, शक्ति सिंह, विपुल सिंह, अनु. कर्मचारी:- पृथ्वीसिंह, मुकेश सारस्वत, पवन शर्मा, दलपत सिंह, पंकज पवार मुकेश श्रीमाली, वसीम अकरम, कुलदीप सिंह, महेंद्र भाटी, आदि उपस्थित हुवे सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की!
श्री लाखन सिंह राठौड वर्ष 2008 से 2013 तक संचालक रहे व वर्ष 2013 से निरंतर अध्यक्ष थे! वे मृदुभाषी और सरल स्वभाव के धनी थे! भंडार के उपाध्यक्ष शिव शंकर हर्ष ने श्री लाखन सिंह के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुवे कहा कि उनकी पूर्ति कभी नही हो सकती! भडांर संचालक नूतन कुमार जोशी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुवे कहा कि श्री लाखन सिंह जी भण्डार की उन्नति के लिए लगातार काम किया, उनकी आत्मा को ईश्वर अपने श्रीचरणों मे स्थान दे! संचालक नगेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि श्री लाखन सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है! विकास गहलोत, रविराज सिंह, बबलू मीणा ने श्री लाखन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुवे कहा कि वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे!