बीकानेर। कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। यह घटना उपखंड मुख्यलय स्थित रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां बीती रात करीब 8 बजे एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोलायत पुलिस हैड कांस्टेबल श्रवणराम से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को कोलायत के मुर्दाघर में रखवाया है। शव की शिनाख्त पुनाराम मेघवाल वार्ड नंबर 2 कोलायत निवासी के रूप में हुई है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।
Related Posts
अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो की धरपकड़ के तहत आज पुलिस ने नशीली गोलियों के साथ…
कांग्रेसी पार्षदों ने बिजली कंपनी खिलाफ किया प्रदर्शन,आंदोलन की चेतावनी
बीकानेर। बिजली कंपनी की मनमानी के खिलाफ आंदोलन पर उतरे कांग्रेसी पार्षदों ने मंगलवार को…
36 लाख के सोने को तार में बदल ला रहा था, एयरपोर्ट पर पकड़ा न जाए इसके लिए तार पर सिल्वर कोटिंग भी की
जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार तड़के एक युवक को…
