बीकानेर। दीपावली की छुट्टिया मनाने के बाद कल से स्कूलो में बच्चो की चहल पहल होगी। स्कूल का समय बदलेगा सुबह 10 बजे से 4 बजे तक संचालित होगी। दो पारी में लगने वाली स्कूल का भी समय परिवर्तन किया गया है अब राज्य सरकार ने इस बार काफी देर से स्कूलों का समय बदला है दो पारी लगने वाली स्कूलों का समय सुबह 7 :30 से साय 5 बजे तक संचालित होंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो स्कूल कक्षा एक से 12 तक है उनमे पहली पारी में कक्षा 9 से 12 तक के बच्चे आएंगे वहीं जो स्कूल कक्षा 6 से 12 तक है और दो पारी में चल रहे है वहां कक्षा 9 से 12 बच्चे प्रथम पारी में और कक्षा 6 से 8 के बच्चे दूसरी पारी में आएंगे। इसके अलावा जिस बिलिडिंग में 1 के बजाय 2 स्कूल चल रहे है वहां सुबह की पारी का समय 7. 30 से 12 बजे और 12.30 से 5. 30 तक रहेगा। शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक अगर स्कूल कक्षा 9 से 12 है और 2 पारी में संचालित हो रहे है तो कक्षा 11 व 12 प्रथम पारी में व कक्षा 9 व 10 दूसरी पारी में लगेगी। इसी प्रकार सेकेंडरी स्कूलों में बड़ी कक्षाए प्रथम पारी में और छोटी कक्षाए दोपहर की पारी में लगेगी।
Related Posts
बीकानेर : कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का लिखित परीक्षा का प्रोविजनल परिणाम जारी, पढ़े खबर
बीकानेर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) द्वारा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का लिखित…
बीकानेर : लम्पी रोग का मुकाबला कर पाने में विफल राज्य की लापरवाह कांग्रेस सरकार के खिलाफ शहर भाजपा का विरोध प्रदर्शन, पढ़े खबर
बीकानेर। प्रदेश मे लम्पी रोग से 10 लाख से ज्यादा गौ-वंश की अकाल मृत्यु और इस गंभीर…
महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर बनाया वीडियों
बीकानेर। जिले के जेएनवीसी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने े जबरन दुष्कर्म…
