देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। नशे का खुमार युवा पीढ़ी पर इस कदर चढऩे लगा है कि वह इसके सेवन से बिल्कुल परहेज नहीं कर रहे है। ऐसा ही नजारा कल देखने में आया। जब जेएनवीसी थाना क्षेत्र में पुलिस की ओर से कार्रवाई करते हुए एक रेस्टोरेंट से लड़कों व लड़कियों को हुक्के का नशा करते हुए पाया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट व आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी राणीदान के नेतृत्व में पुलिस मय जाप्ते ने कल  5.30 पर मूर्ति सर्किल स्थित रेस्टोरेंट दुबई दरबार में कार्रवाई की। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक मोहम्मद गुल पुत्र ईशाक मोहम्मद लड़कों व लड़कियों को हुक्के के माध्यम से नशा करवाते हुए पाया गया। इस दौरान रेस्टारेंट संचालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया।