जयपुर। देश के साथ-साथ राजस्थान में भी किसान आंदोलन गर्माया हुआ है। कांग्रेस और किसान नेता विरोधियों पर मुखर हो रहे है। बॉलीवुड और खेल जगत के सेलेब्रिटीज पर भी निशाने साध लिया हैं। इसी के चलते कांग्रेस विधायक संयम लोढा के निशाना पर सचिन तेंदुलकर को घेरा है।  राजस्थान से जुड़े कांग्रेस और किसान नेताओं ने भी नामचीन शख्सियतों के रुख पर पलटवार किया है।

 

कांग्रेस विधायक के निशाने पर ‘मास्टर ब्लास्टर’
सिरोही विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता संयम लोढा ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया पर पलटवार किया। उन्होंने सचिन के एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए जवाबी हमला किया।

‘बेहतर होता तेंदुलकर शांत रहे’
लोढा ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, ‘कभी सरकारी असंवैधानिक कार्यवाही पर नहीं बोले, किसानों की जाने गई पर नहीं बोले, बेहतर होता शांत रहते। करोड़ों लोग जिन्होंने आपको हीरो माना, क्रिकेट के भगवान की उपाधि दी, आज मन से दुखी होंगे कि इस सब के बावजूद आप खुल कर सही के साथ स्वतंत्र रूप से खड़े न हो सके। ‘गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने किसान आंदोलन को लेकर पहली बार किये अपने ट्वीट में विरोधियों पर निशाना साधा। तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें देख सकती हैं, लेकिन इसमें हिस्सा नहीं ले सकती हैं। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत को लेकर फैसले ले सकते हैं। एक देश के तौर पर हम एक रहते हैं।’