बीकानेर। मोहता सराय एरिया में सूने पड़े एक मकान से चोर 48 हजार रुपए चोरी कर ले गए। साथ ही यहां रखे चांदी के बर्तन भी ले गए हैं। चोरी के बारे में मंगलवार दोपहर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामनारायण सैन ने पुलिस को इस आशय की एफआईआर दी है। सैन का मोहता सराय में स्थित मकान पिछले कुछ समय से बंद पड़ा था। मकान में नगदी और चांदी के कुछ बर्तन रखे हुए थे। पिछली रात चोरों ने यहां सेंधमारी करके 48 हजार रुपए नगद निकाल लिए। ये रुपए घर के अंदर एक कमरे में रखे हुए थे। इसके अलावा चांदी की तीन गिलास सहित अन्य बर्तन भी गायब बताए जा रहे हैं। सैन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मंगलवार दोपहर मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने इस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, जिसमें चोर कैद हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस को कोई खास सूचना नहीं मिली है। मामले की जांच एएसआई निरंजन सिंह को सौंपी गई है। मोहता सराय एरिया में चोरी के बाद से आसपास के लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। दरअसल, इस एरिया में पुलिस गश्त नहीं हो रही। पुलिस की एक गाड़ी लक्ष्मीनाथ मंदिर के आसपास आती है लेकिन इससे आगे कभी गश्त नहीं होती।
Related Posts
खड़ी पिकअप में लगी आग,चालक ने कूदकर बचाई जान
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में शुक्रवार को टोल नाके के पास पिकअप…
खून को पानी बनाने वाले नशे के सोदागरों को पुलिस ने दबोचा
बीकानेर। बीछवाल पुलिस ने अवैध रुप से डोडा पोस्त ले जा रहे तीन युवकों को…
अस्पताल में युवती को इशारा करना युवक को पड़ा भारी
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती मरीज के रिश्तेदार युवती को इशारा करना एक युवक को…
