बीकानेर। देश का युवा ही देश की तरक्की का मुख्य स्तंभ है। आज युवाओं के बल पर ही देश तरक्की के पथ पर अग्रसर है। मोदी सरकार की बडी सख्या में उपलब्द्वियो ने हर भारतीय के जीवन को प्रभावित किया है और प्रतयेक भाजपा कार्यकर्ता इन उपलब्द्वियों के बूते अपना सिर उचा रखकर पूर्ण विश्वास के साथ जन जन से सम्पर्क कर सकता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी पूरे देश के लिए आशा की किरण बन कर उभरे है और आत्मविश्वास से भरे उभरते भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे है।


उपरोक्त उदगार भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सेैनी ने बुधवार को होटल वृन्दावन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ भागीरथ मूंड एवं विक्रमसिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित युवा मोर्चा शहर एवं देहात कार्यकर्ताओ की सामूहिक बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि कॉग्रेस के शासन में देश की राजनीति परिवार वाद,जातिवाद,और तुष्टिकरण जैसे तीन नासूरो से ग्रस्त रही मोदी जी के नेतृत्व ने इन तीन नासूरो से मुक्त किया है।भाजपा ने देश की जातिवाद एवं तुष्किरण की राजनीति को बदल कर विकास एवं सुशासन की राजनीति स्थापित की है।
युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड ने कहा कि विपक्षी मजबूर सरकार चाहते है,पर देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है। उन्होने कहा कि राष्ट्र की समृद्धि के लिए मतदान आवश्यक है और शत-प्रतिशत मतदान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का अत्यधिक महत्व है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं प्रयास से ही अधिकाधिक मतदान सम्भव हो पाता है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज विश्नोई ने युवा कार्यकर्ताओ से घर घर जाकर पूरे आत्मविश्वास के साथ भाजपा की उपलब्द्वियो को बताते हुए केन्द्र में पुन: एक मजबूत सरकार सुनिश्चित करने का आव्हान किया।
भाजयुमो प्रदेश मंत्री निर्मल गहलोत ने कहा कि आज हर भारतीय मोदी सरकार की उपलब्द्वियो से गौरान्वित है। यही कारण है कि आज पंचायत से लेकर संसद तक भारी सख्या में जनता मोदी सरकार की नीतियो एवं अथक प्रयासो का समर्थन कर रही है।
विस्तारक मोहनलाल बैदी ने कहा कि बूथ स्तरीय युवा कार्यकर्ता बूथ प्रहरी के रूप में आमजन से पार्टी को जोडने में तन्मयता से लगे तो निश्चित ही उनकी जनभागीदारी से आने वाले लोकसभा चुनावो में पार्टी को लाभ मिलेगा।
भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने कहा कि आज का युवा मोदी जी में देश के लिए समर्पित नेता देखता है जो देश की सभ्भावनों को यथार्थ में बदलने के लिए कडी एवं ईमानदारी से मेहनत कर रहा है।
भाजयुमो देहात अध्यक्ष डॉ भागीरथ मूंड ने कहा कि युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण एवं आत्मविश्वास से जन जन तक पहुॅचेगा और नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनायेगा तभी देश के लिए हरेक युवा का सच्चा योगदान होगा।
बैठक में युवा मोर्चा महामंत्री गोपाल अग्रवाल, विक्की गहलोत, इमरान खान,राजेन्द्र जागीड, राजीवसिंह, रामशंकर रंगा,दुष्यन्त तॅवर,नवरतन सिंह, ओमदीप शर्मा,सुभाष वाल्मिकी,पवन कच्छावा, राजवीर गहलोत,शमसाद अली, अनिल सिंह, प्रदीप सारस्वत,अशेाक सारस्वत,रामेश्वर धायल, महेश सेवग, अमरीश पुरी, ताराचन्द रावत,रणजीत राजपाल, दिििग्वजय पाण्डे,अकुंर नागपाल,शिवरतन प्रजापत,, गौरव चौधरी, अनिल हर्ष,राजेन्द्र जीनगर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।