बीकानेर। जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी टयूबवैल खराब पड़े हैं उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाएं। अवैध कनेक्शन काटें व प्रतिसप्ताह इस सम्बध में रिपोर्ट दें। मेहता ने कहा कि जीएलआर व पानी की टंकी की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए। जिन जीएलआर की सफाई की जा चुकी है उसकी सूचना सम्बंधित एसडीएम को दें ताकि भौतिक सत्यापन हो सके। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने विभागीय निर्देशों की अनुपालना व समीक्षा करते हुए कार्य करें। सम्पर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए मेहता ने कहा कि राज्य सरकार के स्तर पर प्राप्त होने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। बैठक में पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक एडीएम ए एच गौरी, सहायक कलक्टर कनिष्क कटारिया, यूआईटी सचिव मेघराज सिंह मीना, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सबीना बिश्नोई, आयुक्त नगर निगम पंकज शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
पहल : ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य-व्यवस्था होगी दुरुस्त, बनाई जाएगी समिति, पढ़े खबर
नोखा, आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में संचालित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर दी…
मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं : एस के शर्मा
देवेंद्रवाणी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि संयुक्त…
नोखा पालिका पर कौन होगा काबिज, पढ़े ख़बर
अपना अपना दावा कन्हैयालाल झंवर एवं बिहारी लाल बिश्नोई देवेन्द्र वाणी, न्यूज, बीकानेर। नोखा नगर…
