देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार को मौसम के बदले मिजाज के बाद जिले भर में बादल बरसने से मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद शाम को बादल बरसने से मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह से दोपहर तक धूप रही। वहीं तीन बजे बाद आसमान में घने बादल छाने लगे। बादलों के छाने के साथ ही दिन में अंधेरा भी छा गया। उसके बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही इसके अलर्ट जारी कर दिए थे। शहर में रविवार को मध्य रात्रि के बाद बारिश हुई थी। इससे एक बारगी सडक़े तरबतर हो गई। वही सोमवार को बीकानेर शहर और आस-पास क्षेत्र में बारिश हुई शहर में तेज हवा के साथ रूक-रूक कर बौछारें होती रही। बदले मौसम का असर जिले के कई गांवों में भी देखने को मिला।
Related Posts
रेल फाटकों का स्थाई समाधान बाईपास – डॉ. कल्ला
बीकानेर। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल तथा कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डाॅ. बी…
कल से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, बुधवार से हो सकती है बारिश के साथ मावठ
बीकानेर। बुधवार से लेकर शनिवार तक प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने के साथ…
युवती ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त
देवेंद्रवाणी न्यूज़ बीकानेर। शहर के नाल थाना क्षेत्र के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में उस समय…
