देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार को मौसम के बदले मिजाज के बाद जिले भर में बादल बरसने से मौसम खुशनुमा हो गया। आसमान में बादलों की आवाजाही के बाद शाम को बादल बरसने से मौसम में ठंडक घुल गई। सुबह से दोपहर तक धूप रही। वहीं तीन बजे बाद आसमान में घने बादल छाने लगे। बादलों के छाने के साथ ही दिन में अंधेरा भी छा गया। उसके बाद बरसात का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही इसके अलर्ट जारी कर दिए थे। शहर में रविवार को मध्य रात्रि के बाद बारिश हुई थी। इससे एक बारगी सडक़े तरबतर हो गई। वही सोमवार को बीकानेर शहर और आस-पास क्षेत्र में बारिश हुई शहर में तेज हवा के साथ रूक-रूक कर बौछारें होती रही। बदले मौसम का असर जिले के कई गांवों में भी देखने को मिला।
Related Posts
नि:शुल्क हड्डी-दंत चिकित्सा जांच शिविर कल,आज करवा रजिस्ट्रेशन
बीकानेर। फ्लोरल हॉस्पिटल की ओर से रविवार को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क…
अवैध कब्जा, चला पंजा
बीकानेर। नगर विकास न्यास ने बधुवार सुबह व्यास कॉलोनी क्षेत्र में बनी एक निजी अस्पताल…
बीकानेर : महादेव के इस मंदिर में बच्चे व बड़े सीखते है रूद्राष्टध्यायी पाठ
बीकानेर। सावन मास में घरों सहित शिवालयों में सुबह से देर रात तक अभिषेक-पूजन का…
