युवक जांघ में गोली मारकर भागे बदमाश, तिहाड़ जेल से छुटकर आया था हमलावर, पढ़े खबर

जयपुर, में गुरुवार शाम को एक युवक को गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हरमाड़ा थाना पुलिस ने सूचना पर तुरंत नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार बदमाशों का पता नहीं लगा। घायल युवक को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग में गोली हरमाड़ा के घाटी निवासी गौरव की जांघ में लगी है। देर शाम करीब 6:30 बजे वह अपने दोस्त सुदामा के साथ दुकान पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो लड़के आए। दुकान पर बैठे सुदामा से किसी के मोबाइल नंबर मांगने लगे। सुदामा ने मोबाइल नंबर नहीं होने की बात कहीं। उसके बाद बाइक पर बैठकर दोनों वहां से चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटकर आए। बाइक पर पीछे बैठ लड़के ने जेब से देसी कट्‌टा निकाला। जिसे देखकर सुदामा वहां से जान बचाकर भागा। सुदामा को भागते देखकर उसके साथ बैठा दोस्त गौरव भी भागा। तभी बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली गौरव की जांघ में जाकर लगी। गोली चलने की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। गौरव की जांघ से गोली आर-पार होने पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। जिसे देखकर हमलावर वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने कराया भर्ती
हरमाड़ा थाना पुलिस युवक को गोली मारने की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने लहूलुहान हालत में मिले गौरव को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि फायरिंग करने वाले रवि और सोनू नाम के युवक थे। जिनका सुदामा से विवाद चल रहा था। करीब 15 दहन पहले भी नींदड के पास इनमें झगड़ा हुआ था। इनमें से एक बदमाश तिहाड़ जेल से छुटकर आया हे। पुलिस गोली मारने वाले दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *