बीकानेर। मानसून का राजस्थान में प्रवेश हो चुका है। शनिवार को बीकानेर में पिछले 2 दिन बादलों का जमघट दिखाई दे रहा है। बादल छाने और मंद बयार से मौसम सामान्य बना हुआ है।

अलसुबह से बादलों व सूर्य देव में लुकाछुपी चल रही है। इसके चलते लोगों को तीखी धूप और गर्मी से राहत मिली है। हालांकि बरसात के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

राज्य में आया मानसून
जून की शुरूआत में बरसात अंधड़ से मौसम सामान्य था। इसके बाद गर्मी बढ़ गई है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ के रास्ते मानसून राज्य में प्रवेश कर चुका है। इसने कई जिलों को भिगो दिया है। यह धीरे-धीरे दक्षिण राजस्थान की तरफ बढ़ रहा है। मालूम हो कि पिछले साल तक जून में तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहता था। इस बार तापमान करीब 5 डिग्री कम है।