बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट करने और पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर थाने मेें नाथवाणा में बुधदास स्वामी ने भादरराम, मोहनरा व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना पाईप फंवारा फैक्ट्री के पास 19 मार्च की रात को सवा नौ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह रात को फैक्ट्री के पास से निकल रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों ने इस दौरान उसके साथ मारपीट की और करीब 50 हजार रूपए छीन लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
बहू ने लगाए ससुर पर गन्दी हरकते करने का आरोप
बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाने में मामला दर्ज हुआ है जिसमे मोहनराम पर अपनी पुत्रवधु…
युवक ने पिस्तौल दिखाकर गाड़ी में रखे डेढ़ लाख रुपये छीने
बीकानेर। जिले के कोलायत तहसील थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामला दर्ज करवाया है…
8.50 लाख रुपये लिये उधार नहीं दिये वापस तो अब हुई जेल
बीकानेर। विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट दो की अदालत ने चेक अनादरण के एक मामले…
