बीकानेर। बीठनोक गांव में अनुसूचित जाति की एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के एि बीकानेर भिजवाया है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बीठनोक की रोही स्थित जेठाराम मेघवाल ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। शुक्रवार देर रात्रि को जेठाराम की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शनिवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से कराने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव को बीकानेर भिजवा दिया। मृतका के माता-पिता नहीं है। भाइयों ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला दर्ज करवाने की बात कही।
Related Posts
बीकानेर : पत्नी ने पति को घर जमाई बनने का डाला दबाव, मना करने पर की मारपीट, पढ़े
बीकानेर। आज के युग में कोई भी व्यक्ति अपने माता पिता को छोडक़र घर जंवाई…
फर्जी डेथ सर्टिफिकेट गड़बड़ी के मामले में इस वकील को किया गिरफ्तार
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के चर्चित मोनालिसा हत्याकांड में पुलिस ने दो और गिरफ्तारी की है।…
RGHS में फर्जीवाड़ा कर राजकोष को हानि, दो चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही
जयपुर। मेडिकल स्टोर से मिलीभगत कर आरजीएचएस में फर्जीवाड़ा कर राजकोष को हानि पहुंचाने वाले दो…
