बीकानेर। जिले के खाजूवाला थानान्तर्गत नशीली गोलियों समेत एक जने को गिरफ्तार किया गया है। जिससे एक मोटरसाईकिल भी जब्त की गई है। थानाधिकारी रमेश सर्वटा की अगुवाई में 3 केजेडी फांटा पर नाकेबंदी के दौरान एक बिना नंबरी मोटरसाईकिल को रोकने क ा इशारा किया तो इसका चालक रूकने की बजाय रफूचक्कर होने लगा। जिस पर पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह मोटरसाईकिल व वह कट्टा छोडकर भाग गया। पुलिस दल ने मोटरसाईकिल पर रखे कट्टे में से नशीली टेबलेट 8500 ट्रोमाडोल को जब्त कर मोटरसाईकिल जब्त की। पुलिस के अनुसार जिसकी पहचान कृष्ण सिंह पुत्र नत्था सिंह जाति रामदासिया सिख चक 4 केडब्लूएम खाजूवाला के रूप में की है। इस मामले की जांच पुलिस निरीक्षक महेश कुमार शीला द्वारा की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
Related Posts
8.50 लाख रुपये लिये उधार नहीं दिये वापस तो अब हुई जेल
बीकानेर। विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट दो की अदालत ने चेक अनादरण के एक मामले…
हाथ-पैर तार से बांधकर युवक को मारा, कल शाम पतंग उड़ाते ग्रामीणों ने देखा था
खरवा के खंडहरनुमा भवन में मिला शव। अजमेर के ब्यावर के निकट खरवा इलाके में…
बीकानेर में महिला का मर्डर
बीकानेर। बीकानेर में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक दामाद ने…
