
बीकानेर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा सप्ताह का आयोजन कर रही हैं। इस सप्ताह के तहत आज शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवसर पर आज जिलेभर में भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके जन्मदिवस अलग-अलग तरीके से मना रहे है।
पीबीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भगवान से लम्बी उम्र की कामना की। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी पीबीएम पहुंचे। रक्तदान, फल वितरण, गायों को चारा, पौधरोपण के साथ सेवा कार्य कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
विधायक सुमित गोदारा, दीपक पारीक, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, मेयर नारायण चौपड़ा, पार्षद राजा सेवग, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराना, अशोक बोबरवाल, नंदकिशोर सोलंकी, गंगाविशन बिश्नोई, मनीष सोनी, मोतीलाल हर्ष, मीना आसोपा, मधुरिमा सिंह, आरती आचार्य, राजेश्वरी उपाध्याय, शशि नैय्यर, अनामिका शर्मा, दीपशिखा, अर्चना सक्सेना, आशा पारीक, और उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गौशाला में गायों को हरा चारा देते भाजपा आईटी विभाग प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी, पार्षद नरेश जोशी, जेपी व्यास, कुनाल जोशी, दीनदयाल स्वामी उपस्थित रहे।
पवनपुरी स्थित राम मंदिर पार्क में अटल सेना के घनश्याम मोदी, शान्ति देवी चौहान, राजकुमार मोदी, राजकुमार भाटिया, दिनेश मोदी, विजय मोदी, शंभु मोदी, सरोज मोदी, मुकेश किंगर ने पौधरोपण कर जन्मदिवस मनाया।
सेवा कार्यों के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्म दिवस
विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा सेवा को सर्वोपरि माना है। इसीलिए उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही है। यह बात नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर कही। भाजपा के रमेश भाटी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पीबीएम अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। फल वितरण के दौरान पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि सेवा व पुण्य कार्य करके जन्म दिवस मनाने की सार्थकता है।
इस अवसर पर पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, तेजाराम राव, शंभु गहलोत, पंकज गहलोत, रमेश व्यास, निर्मल गहलोत, कुलदीप यादव, विक्की गहलोत, विकास पंचारिया, निर्मल गहलोत, सुरेन्द्र कोचर, विशाल गोलछा, घनश्याम रामावत, प्रहलाद पंचारिया, भगवतीप्रसाद गौड़, रोहित गोस्वामी, पंकज कच्छावा, गौरीशंकर देवड़ा, अंकित तंवर, धनराज गहलोत, प्रणव भोजक, संजू स्वामी, नरेश भाटी, यश उपाध्याय, प्रशान्त ओझा, रामदेव सुथार, तोलचन्द जोशी, विष्णु तंवर, आनन्द सोनी, मनोज पडि़हार, मालमसिंह, रमेश सैनी, तुलसीराम जाजड़ा, दिनेश उपाध्याय, लोकेश छाबड़ा तथा राजेन्द्र व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।