बीकानेर। कोलायत उपखंड के भोलासर की राजकीय उच्च माध्यमिक विघालय प्रांगण में प्राचार्य डॉ राकेश कुमार के नेतृत्व में समस्त स्टाफ एवं गणमान्य ने 108 पौधों का रोपण किया । इस पौधारोपण में शिव शंकर सांखला , उमेश कुमार बोहरा ,राजकुमार गोदारा ,व्याख्याता कमल कुमार भोजक एवं व्याख्याता भुनेश्वर सिंह भाटी, मदन सिंह भाटी, सुमेर सिंह ,अशोक कुमार व्यास, शारीरिक शिक्षक अनिल चांगरा , बंसी लाल पाईवाल ने सराहनीय कार्य किया । प्राचार्य डॉ चौधरी ने बताया कि समस्त पौधों का रखरखाव एवं ड्रिप इरिगेशन की व्यवस्था शाला परिवार की ओर से की गई है।प्राचार्य ने उपस्थित भोलासर वासियों को वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए वृक्षों के रखरखाव एवं संवर्धन में अपेक्षित सहयोग का आह्वान किया।
Related Posts
जेल में बैठा प्रतियाशी चुनाव जीता, ये प्रतियाशी हुवे विजयी
बीकानेर। जिले के 9 पंचायत चुनावों के लिये 161 वार्डों के लिये लिये आज मतगणना…
बीकानेर : गाड़ी में तोडफ़ोड कर छीन ले गए हजारों रूपए, पढ़े खबर
बीकानेर, गाड़ी में तोडफ़ोड कर हजारों रूपएं छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध…
अचानक बाइक फिसलने से दो युवक बुरी तरह घायल
बीकानेर। भारतमाला सडक़ पर बाइक फिसलने से दो युवकों के घायल हो जाने की खबर…
