बीकानेर । प्लाट पर कब्जा करने के आरोप में दो व्यक्तियों के खिलाफ जेएनवीसी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मदन गुप्ता निवासी थार होटल के पास आंबेडकर सर्किल ने पुलिस को बताया कि उसकी प7ी मोहिनी गुप्ता के नाम से बोथरा कॉलोनी में पट्टे शुदा प्लाट नंबर 38 व 39 है। प्लांट नंबर 39 में अनाधिकृत रूप से ओम रिणवा व उसके भाई प्रवीण रिणवा ने अवैध निर्माण कर लिया। जब विरोध किया तो आरोपियों ने उससे गाली-गलोच की और डराया व धमकाया। आरोपियों ने उसे पूरे प्लाट पर कब्जा करने की चेतावनी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
लंबी बीमार से पुलिसकर्मी की मौत
बीकानेर। लम्बी बीमारी के चलते बीती रात को पुलिसकर्मी का निधन हो गया। बता दें…
चलती ट्रेन से युवक गिरा, गंभीर घायल
बीकानेर। कालका बाड़मेर ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर घायल हो गया ।जिसका महाजन…
सींथल के नारायणदान पर हुआ जानलेवा हमला, 6 जनों के खिलाफ मामला दर्ज
नापासर । दलितों के साथ हुए मारपीट के मामले में दलितों का साथ देने वाले…
