बीकानेर। लम्बी बीमारी के चलते बीती रात को पुलिसकर्मी का निधन हो गया। बता दें कि एएसआई सुरेश कुमार देवड़ा जो कि बीकानेर सदर पुलिस थाने में पदस्थापित थे। थानाधिकारी ऋषिराज सिंह ने बताया कि एएसआई सुरेश कुमार देवड़ा (47) जो कि लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उपचार के लिए एएसआई सुरेश कुमार को परिजन दिल्ली ले जा रहे थे कि कोटपुतली के पास बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। दुखद खबर मिलने पर सदर पुलिस थाने में शोक की लहर दौड़ पड़ी।