बीकानेर। न्यायालय से लौट रहे पिता-पुत्री पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल पिता-पुत्री को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंगाशहर थाना पुलिस ने पिता के पर्चा बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुजानदेसर स्थित ब्राह्मणों के मोहल्ले में रहने वाले हरिकिशन ने बताया कि एक मामले की सुनवाई को लेकर वे अपनी पुत्री के साथ न्यायालय गए थे। वहां से लौटत समय शिववैली के पास उनकी टैक्सी को आरोपियों ने रोक लिया। इसके बाद उदासर निवासी आरोपी जसपाल और रामचन्द्र व तीन-चार अन्य ने उसके व उसकी बेटी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने लोहे के सरियों से वार करना शुरू किया, लेकिन राहगीरों के बीच-बचाव के चलते वे मौके से भाग गए। हमले में उसकी बेटी व उसके हाथ-पैर की हड्डी टूट गई। पीडि़त ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी के ससुराल से हैं। आरोपियों के खिलाफ उसकी बेटी ने मामला दर्ज करवा रखा था, जिसकी सुनवाई के लिए वे न्यायालय गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
प्रतिबंधित दवाईयां बेचता धरा गया झोलाछाप चिकित्सक
बीकानेर। जिले के खाजूवाला में ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी ने एक झोलाछाप चिकित्सक पर कार्यवाही करते…
दिल्ली पुलिस का बड़ा अफसर बताकर 3 दिन तक VIP सुरक्षा लेने वाला निकाला फर्जी, पढ़े पूरी खबर
जयपुर। खुद को दिल्ली पुलिस का एक बड़ा अफसर बताकर एक युवक की ओर से…
नाबालिग के साथ की ऐसी हरकत, कि इंसान हो जाए शर्मसार
बीकानेर। जिले के कोलायत तहसील थाने में एक पिता ने एक युवक के खिलाफ गंभीर…
