देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नत्थूसर गेट बाहर स्थित शक्तिपीठ आशापुरा माता मंदिर में पाटोत्सव का आयोजन 24 जनवरी को होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां चल रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आशापूर्ण मंदिर आयोजन कमेटी से जुड़े विष्णु बिस्सा ने बताया कि अलसुबह मां आशापुरा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद घटस्थापना,नवग्रह पूजन, षोड़स मातृका पूजन एवं प्रधान पीठ की स्थापना व पूजन से कार्यक्रम होंगे। वहीं पंडित नृसिंह व्यास व राजकुमार व्यास द्वारा सोने के वर्क का श्रृंगार किया जाएगा। स्थानीय पंडितों द्वारा नवपाठ एवं दुर्गा हवन विधिवत रूप से किया जाएगा। शाम को महाआरती कर भोग लगाया जाएगा।
Related Posts
यहां होगी श्रीमद् भागवत कथा,पोस्टर का विमोचन
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। स्थानीय बंगलानगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के सामने हरिराम जी पार्क के पास श्रीमद्…
12 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब
भारत और विदेश से सम्बंधित ’12 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी…
साधारण सभा में छाया मास साब की कमी का मुद्दा
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिला परिषद की साधारण सभा बुधवार को जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुई।…
