देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के नत्थूसर गेट बाहर स्थित शक्तिपीठ आशापुरा माता मंदिर में पाटोत्सव का आयोजन 24 जनवरी को होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां चल रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आशापूर्ण मंदिर आयोजन कमेटी से जुड़े विष्णु बिस्सा ने बताया कि अलसुबह मां आशापुरा का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद घटस्थापना,नवग्रह पूजन, षोड़स मातृका पूजन एवं प्रधान पीठ की स्थापना व पूजन से कार्यक्रम होंगे। वहीं पंडित नृसिंह व्यास व राजकुमार व्यास द्वारा सोने के वर्क का श्रृंगार किया जाएगा। स्थानीय पंडितों द्वारा नवपाठ एवं दुर्गा हवन विधिवत रूप से किया जाएगा। शाम को महाआरती कर भोग लगाया जाएगा।
Related Posts
75 विवेकानंद देख सभी हुए अंचभित
बीकानेर। आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानन्द केन्द्र की स्थापना के सेवा में समर्पित 50 वर्ष पूर्ण…
एएसजी नेत्र चिकित्सालय मनाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। ए एस जी नेत्र चिकित्सालय समूह द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत देश भर…
बीकानेर पुष्करणा समाज के दल का वापी (गुजरात) मे स्वजातिय बंधुओं ने किया स्वागत
देवेंद्र वाणी न्यूज़ , बीकानेर। बीकानेर पुष्करणा समाज के दल का वापी (गुजरात) मे स्वजातिय…
