• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home अन्य साधारण सभा में छाया मास साब की कमी का मुद्दा
  • अन्य
  • बीकानेर

साधारण सभा में छाया मास साब की कमी का मुद्दा

By
devendravaniadmin
-
January 18, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। जिला परिषद की साधारण सभा बुधवार को जिला परिषद सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल ने की। साधारण सभा में गत बैठक में हुए निर्णयों की समीक्षा के साथ पानी, बिजली , शिक्षा, चिकित्सा,स्वच्छता सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मेघवाल ने ग्रामीण विकास कार्यो में सजगता व समर्पण भाव से काम करने की बात कही। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के.ने गत बैठक के कार्यवाही विवरण को सदन के समक्ष रखा। सदस्य मोहन लाल मण्डाल ने पानी व बिजली के मुद्दे पर सदन का ध्यान आकर्षित किया एवं शिक्षा विभाग की स्कूलों में अध्यापक लगवाने तथा शिक्षा हर लाभार्थियों तक पहुचाने पर बल दिया। इस अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा की वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना 1763 करोड़ रु का अनुमोदन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें तीस हजार से ज्यादा कुल कार्य लिए गए हैं। बैठक में बीकानेर प्रधान लालचंद आसोपा, कोलायत प्रधान पुष्पा देवी सेठिया , अधिशाषी अभियंता धीर सिंह गोदारा, सहायक अभियंता मनीष पूनिया व लाइन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एफ.ई.एस संस्थान द्वारा बंजर भूमि व चारागाह विकास का पावर पॉइंट में माध्यम प्रशिक्षण दिया गया। मनरेगा योजना के तहत प्राकृतिक प्रबंधन से सम्बंधित कार्य, व्यक्तिगत लाभ के कार्य,एन आर एल एम स्वयं सहायता समूहों के लिए सामान्य अवसंरचना, ग्रामीण अवसंरचना सहित विभिन्न लाइन विभाग के कार्य करवाए जाते हैं।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleबिना टिकट यात्रा की रोकथाम में रेलवे को मिली कामयाबी
Next articleचोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना, नकदी व जेवरात पर किये हाथ साफ
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

क्या भाजपा को बहुमत मिलने पर राजे बनेंगी मुख्यमंत्री, मिल रहे हैं ये संकेत

बीकानेर पूर्व में प्रत्याशी पुरजोर लगा रहे है चुनावी मैदान में

बीकानेर पूर्व रालोपा प्रत्याशी विश्नोई ने घर-घर जाकर मांगे वोट

Latest News

बीकानेर पूर्व स्वतंत्र प्रत्याशी मोहर सिंह यादव ने किया जनसंपर्क

devendravaniadmin - November 24, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पूर्व से स्वतंत्र प्रत्याशी मोहर सिंह यादव ने गुरूवार को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में चौधरी कॉलोनी,गंगाशहर,रानीबाजार सहित...

क्या भाजपा को बहुमत मिलने पर राजे बनेंगी मुख्यमंत्री, मिल रहे...

November 22, 2023

बीकानेर पूर्व में प्रत्याशी पुरजोर लगा रहे है चुनावी मैदान में

November 22, 2023

बीकानेर पूर्व रालोपा प्रत्याशी विश्नोई ने घर-घर जाकर मांगे वोट

November 20, 2023

पीएम मोदी का रोड शो, झलक पाने को उमड़े लोग

November 20, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp