बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स में आगामी सत्र 2023-24/ हेतु सेवा और मैत्री भाव को गतियमान बनाये रखने हेतु क्लब के वरिष्ठ एवम अनुभवी रोटे पंकज पारीक को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

क्लब कोषाध्यक्ष रोटे मनोज सोलंकी ने बताया की कल होटल वृन्दावन में क्लब अध्यक्ष रोटे डॉ मनोज कुडी जी की अध्यक्षता में आयोजित वर्तमान कार्यकारिणी की बैठक में रोटे पंकज पारीक के नाम पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया।

क्लब सचिव रोटे राजीव माथुर ने बताया कि रोटरी अंतराष्ट्रीय के नियमानुरूप रोटे पंकज पारीक 01 जुलाई 2023 से अपनी कार्यकारिणी सहित कार्यभार सम्भालेंगे।

क्लब अध्यक्ष रोटे मनोज कुडी ने बताया कि आगामी अध्यक्ष रोटे पंकज पारीक जी शीघ्र ही सचिव का चयन कर रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 के आगामी प्रांतपाल रोटे पवन खंडेलवाल जी द्वारा बीकानेर में आयोजित किये जा रहे प्री पेट्स सेट्स कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे।

सभा मे उपस्थित उपाध्यक्ष रोटे श्री शरद कालड़ा, कोषाध्यक्ष रोटे मनोज सोलंकी, निदेशक रोटे विपिन लड्ढा, रोटे डॉ विशाल गौड़, रोटे डॉ पुनीत खत्री, रोटे राजेश बवेजा, रोटे ऋषि धामु,रोटे जगदीप सिंह ओबेरॉय आदि ने आगामी अध्यक्ष रोटे पंकज पारीक को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवम माल्यार्पण कर शुभकामनाये दी।

रोटे पंकज पारीक ने इस महत्वपूर्ण पड़ पर चयन करने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया एवम सभी के सह्ययोग से रोटरी नियमो के अनुरूप सेवा और मैत्री के प्रकल्प द्वारा क्लब में नए आयाम स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।