बीकानेर। केन्द्रीय कारागृह से पैराल पर गया कैदी फरार हो गया। इस संबंध में जोधपुर के लोहावट पुलिस थाना क्षेत्र के मोरिया गांव निवासी शिव प्रताप पुत्र रामरख बिश्नोई ने बीछवाल पुलिस थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल जिलेसिंह के अनुसार झुंझुनूं जिला निवासी रामावतार पुत्र जगदीश प्रसाद सैनी जो कि बलात्कार के जुर्म में बीकानेर केन्द्रीय कारागृह में सजायाफ्ता था। 01 दिसंबर को 20 दिन की सामान्य पैराल पर गया था। जिसको 20 दिसंबर को शाम पांच बजे से पहले-पहले वापिस जेल आना था, लेकिन वह तय समय पर नहीं आकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ राज. बदंी अधिनियम 1960 व 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Related Posts
580 साल बाद सदी का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण आज
जोधपुर। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा शुक्रवार के दिन सदी का सबसे लंबा…
अध्यपाक ने विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया देहशोषण
बीकानेर। एक स्कूली शिक्षक विवाहिता युवति को शादी का झांसा देकर उसका देह शोषण करता…
मैरिज पैलेस के बाहर गाड़ी खड़ी कर शादी में गया युवक वापिस बाहर आया तो ये हुवा, पढ़े
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक युवक को अपने रिश्तेदारी में एक शादी में जाना उसे…
