कांग्रेस सरकार

देवनारायण मंदिर में की पूजा, शहर जिला महिला कांग्रेस का कार्यक्रम।

बीकानेर। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर वार्ड संख्या 43 स्थित देवनारायण मंदिर में शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से विशेष पूजा की गई और सवामणी का भोग लगाया गया।

शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ के नेतृत्व में आज महिलाओं ने भगवान देवनारायण मंदिर में विशेष पूजा कर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर भगवान का आभार व्यक्त किया। साथ ही अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट के उप मुख्यमंत्री बनने पर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी प्रकट की।

इस अवसर पर सुनीता गौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनता से जो वादे किए थे, उनमें से पहला वादा किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर पूरा कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी व करनी में अन्तर नहीं है। जनता से जो वायदे किए हैं, उनको चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव,गरीब व किसानों के साथ खड़ी है।

इस अवसर पर नीतू गुर्जर, शारदा बाल्मिकि, गीता देवी, शारदा शेखावत, पप्पू गुर्जर, गिरि बाल्मिकि, कैलाश, सुरेन्द्र आदि मौजूद थे।