रविवार, 8 नवम्बर 2026
ताज़ा

सुसाइड नोट लिखकर महिला ने की आत्महत्या,परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप: सुसाइड नोट लिखकर महिला ने की आत्महत्या,परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, उच्च स्तरीय जांच के आदेश

A Admin
|
06 November 2026, 10:23 AM
शेयर:
सुसाइड नोट लिखकर महिला  ने की आत्महत्या,परिजनों ने  लगाए गंभीर आरोप, उच्च  स्तरीय जांच के आदेश
khaosa

 

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में पानी की कुंडी में महिला का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी ब्रिजेश कुमार लखोटिया और मृतका श्वेता लखोटिया के भाई राकेश करणानी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 नवंबर की शाम मृतका का पुत्र गोविंद लखोटिया घर पहुंचा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से घर का गेट तोडक़र अंदर प्रवेश किया गया।परिजनों के अनुसार घर के अंदर तलाश करने पर श्वेता लखोटिया का शव पानी की कुंडी में मिला। मौके से मृतका द्वारा लिखे गए करीब साढ़े पांच पृष्ठ के हस्तलिखित सुसाइड नोट भी बरामद होने का दावा किया गया है।रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सुसाइड नोट में मोहित लाहोटी का नाम लिखते हुए उस पर मृतका को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त करने, शोषण करने, पैसों की मांग करने तथा लोन का झांसा देकर परेशान करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का कहना है कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर श्वेता लखोटिया ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी मोहित लाहोटी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सीओ अनुज डाल को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: