रविवार, 25 अक्टूबर 2026
ताज़ा
लोटस टॉय ट्रेन पार्क में निःशुल्क कैरोसेल राइड की शुरुआत, बच्चों के मनोरंजन को मिला नया ठिकाना शरद पूर्णिमा पर सजेगी सुर, साहित्य और कला की महफिल, 25 अक्टूबर को होगा ‘शरद संगत’ का आयोजन बीकानेर में पहली बार एक छत के नीचे होंगी पांच कथाएं, 22 दिसम्बर से पंच पावन कथा महोत्सव जनेश्वर भवन में पुष्करणा महिला स्वरोजगार मेला, पूर्व मंत्री डॉ. कल्ला ने किया अवलोकन वार्ड 73 में दीपक पारीक के समर्थन में उतरे बबलू पीर, बोले—दीपक हमारे भाई हैं

लोटस टॉय ट्रेन पार्क में निःशुल्क कैरोसेल राइड की शुरुआत, बच्चों के मनोरंजन को मिला नया ठिकाना

A Admin
|
24 October 2026, 03:18 PM
शेयर:
लोटस टॉय ट्रेन पार्क में निःशुल्क कैरोसेल राइड की शुरुआत, बच्चों के मनोरंजन को मिला नया ठिकाना

लोटस टॉय ट्रेन पार्क में बच्चों के मनोरंजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और सराहनीय पहल की गई है। पार्क में एक वर्ष तक निःशुल्क टॉय ट्रेन चलाने के बाद अब बीकानेर पूर्व की विधायिका सुश्री सिद्धि कुमारी जी, जिला प्रशासन बीकानेर एवं लोटस डेयरी के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैरोसेल राइड (झूला) भी शुरू की गई है।

इस पहल का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित, आनंददायक एवं मनोरंजक वातावरण उपलब्ध करवाना तथा शहरवासियों को परिवार के साथ बेहतर समय बिताने के लिए एक आकर्षक स्थान प्रदान करना है। निःशुल्क कैरोसेल राइड शुरू होने से लोटस टॉय ट्रेन पार्क में आने वाले बच्चों के उत्साह और आनंद में वृद्धि हुई है। यह पहल शहर के बच्चों एवं परिवारों के लिए एक सकारात्मक सौगात है। निःशुल्क मनोरंजन सुविधाओं के विस्तार से पार्क की उपयोगिता और आकर्षण में भी वृद्धि होगी। आने वाले समय में पार्क में और भी झूले व मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जायेगी तथा खाने पीने की वस्तुएं भी उपलब्ध रहेंगी।

सुनीलम ने बताया कि काफी समय से बंद पड़े इस पार्क का लोटस डेयरी द्वारा पुनरूद्धार किया जाकर यहां ट्रेन व इंजन ठीक करवाने के साथ ही दीवारों व पूरे पार्क परिसर के मरम्मत का कार्य, रंग-रोगन, पौधारोपण, विद्युत सज्जा, हरी दूब लगाने सहित अन्य विकास के कई कार्य किये जाकर इस पूरे पार्क को सुनहरा रूप दिया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे आधिकारिक सोशल चैनल से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाएं।

इस खबर को शेयर करें:
शेयर करें: