कोचर मंडल

कोचर मंडल ने अपना घर आश्रम में की सेवा

बीकानेर। धर्म व सेवा कार्यों से व्यक्ति का जीवन सफल होता है। साथ ही समाज की नई पीढ़ी को सुकार्यों की सीख भी मिलती है। यह कथन आज कोचरमंडल के रिखबचन्द सिरोहिया ने अपना घर आश्रम में सेवा कार्यों के दौरान कही।

कोचर मंडल के सुरेन्द्र कोचर ने बताया कि मंडल की हीरक जयंती के तहत आयोजित सेवा कार्यक्रम की शृंखला में आज दोपहर रानी बाजार स्थित मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर आश्रम जाकर कोचरमंडल ने सेवा कार्य किए।

मंडल के जितेन्द्र कोचर ने बताया कि 100 तकियों का वितरण किया गया। साथ ही गजक व दूध का नाश्ता अपना घर में आश्रितों को करवाया गया।

जितेन्द्र कोचर ने बताया कि आश्रम में 16, 22 व 27 जनवरी के तीन दिवसीय भोजन की व्यवस्था भी कोचरमंडल द्वारा वहन की जाएगा।

सेवा के इस आयोजन में अशोक कोचर, नवीन कोचर, शान्तिलाल कोचर, कुनाल कोचर, अमित कोचर, विक्रम कोचर, हर्षित कोचर सहित कई सदस्य शामिल रहे।

कोचरमंडल के राजकुमार कोचर ने बताया कि मंडल का हीरक जयंती समारोह 4 जनवरी को सांस्कृतिक संध्या, 5 जनवरी को कवि सम्मेलन तथा 6 जनवरी को भक्ति एवं सांस्कृतिक संध्या के साथ मनाया जाएगा।