बीकानेर। कहते है जिसके भाग्य में राजयोग होता है,वह किसी न किसी तरह सता का भागीदार बन ही जाता है। कुछ ऐसा ही बीकानेर की श्रीडूंगरगढ़़ तहसील के दुलचासर पंचायत चुनाव में देखने को मिला। जहां उपसरपंच का चुनाव लड़ रहे अनेक जनों में से श्याम सुन्दर ओझा के लॉटरी लग गई और वे उपसरपंच बन गए। बताया जा रहा है कि इस पंचायत में कई वार्ड पंच उपसरपंच पद के दावेदार के रूप में सामने आएं। लेकिन सभी ग्रामवासियों ने एक राय होकर सहमति से उपसरपंच बनाने की बात की। जब बात नहीं बनी तो लॉटरी द्वारा उपसरपंच का चुनने का फैसला किया और सभी दावेदारों के नाम की पर्ची बनाकर लॉटरी निकाली गई। भाग्य ने श्याम सुन्दर ओझा का साथ दिया और वे दुलचासर के उपसरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं टेऊ लालूराम सारण,पांचू पंचायत समिति के बंधड़ा में लिछमा देवी,पांचू में शांति देवी डागा,नोखा पंस के सोमलसर में तारा देवी निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुई।
Related Posts
बीकानेर : व्यापारी के साथ हुई लाखो रुपए की ठगी
बीकानेर। कपड़ा व्यापारी के साथ 60 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया…
बीकानेर में डीजल शतक, तो पेट्रोल 120 के पार
बीकानेर. पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का दौर जारी है। 21 मार्च…
सडक़ दुर्घटना में मृतक व घायल को मुआवजा राशि देने का आदेश जारी
बीकानेर। सडक़ दुर्घटना से जुडे एक मामले में मोटरयान दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायधिश ने…
