श्रीगंगानगर। उदयपुर और अजमेर सहित चार थानों की पुलिस जिस हार्डकोर अपराधी को संगीन वारदातों में तलाश रही थी, वहीं आरोपी यहां आराम से घूम रहा था। हथियार लेकर घूमते समय पकड़ा गया तो उसका राज खुल गया था। कुख्यात अपराधी भोला सिंह अपने गिरोह के साथ लूट और डकैती की वारदात जिले के बाहर अंजाम देता और वहां से फरार होकर यहां छिप जाता था। कुछ दिन बाद आराम से घूमत रहता था। बीस लाख की सशस्त्र डकैती डालने के बाद भी उदयपुर पुलिस उस का सुराग भी नहीं लगा पाई थी। वह यहां आराम से रह रहा था। जिले के सूरतगढ़ इलाके मेंं अपने साथियों के साथ हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने गए लेकिन इससे पहले एक साथी पकड़ा गया था। जिसके पास कारतूस मिले थे। मामले में भोला सिंह व उसका हथियार लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में भी पुलिस भोला सिंह का पता नहीं लगा पाई। यहां जब जवाहरनगर थाना पुलिस को लोगों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है और लोगों को धमका रहा है। पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसको पकड़ लाए। उसके हाथ में कापा बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कई बड़े राज उगल दिए। तब जाकर पुलिस को पता चला है कि यह तो कुख्यात अपराधी है। फिर पुलिस ने उससे गंभीरता से पूछताछ की। जिसमें प्रदेश में कई वारदात करना स्वीकार किया। तब जाकर पुलिस ने उदयपुर, अजमेर सहित अन्य थानों की पुलिस से मामलों का सत्यापन किया। जो सही पाए गए
Related Posts
चॉकलेट के बहाने बच्ची को ले गया, सुनसान जगह पर ज्यादती
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर बीकानेर में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की चौंकाने…
सीएमएचओ के सामने आई अपने ही विभाग की कमियां
बीकानेर। जिले के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी चाहर ने शुक्रवार को…
युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर में फांसी का…
