बीकानेर। राजकीय महारानी महाविद्यालय में एक ही छात्र संगठन के दो गुट पूर्व मंत्री के आमने सामने हो गये। जिससे माहौल गर्मा गया और एक बारगी अफरा तफरी मच गई। मामला छात्र संघ कार्यालय के उद्घाटन अवसर का था। जब एनएसयूआई की निर्वाचित प्रतिनिधि द्वारा समारोह के दौरान जमकर हंगामा किया गया। इस निर्वाचित प्रतिनिधि का आरोप था कि उसका नाम निमंत्रण पत्र में नहीं छपवाया गया। जिसको लेकर जब कार्यक्रम में शिरकत करने आए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल व विधायक गोविन्दराम मेघवाल के सामने इस छात्रा प्रतिनिधि ने अपने समर्थकों के साथ हंगामा किया और उद्घाटन करने नहीं दिया गया। बाद में किसी तरह मामला शांत करवाया गया।
Related Posts
बीकानेर रेस्टोरेंट में हो रहा था ये नशे का काम, पुलिस देख मची अफरा-तफ़री
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। नशे का खुमार युवा पीढ़ी पर इस कदर चढऩे लगा है…
दिग्विजय सिंह पांडे बने किसान मोर्चा जूनागढ़ मंडल के महामंत्री
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की अनुशंसा पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां…
इस समाज की महिलाओं ने लिया शत प्रतिशत मतदान की शपथ
बीकानेर। श्रीमाली समाज महिला मण्डल द्वारा आज सामूहिक रूप से शत-प्रतिषत मतदान हेतु सभी महिलाओं…
