• Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Search
Devendravani
  • Home
  • बीकानेर
  • सम्भाग
  • क्राइम
  • राज्य
  • देश
  • राजनीति
  • अन्य
Home अन्य इन जिलों में तेज बारिश, पढ़े मौसम विभाग की चेतावनी
  • अन्य
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • राज्य

इन जिलों में तेज बारिश, पढ़े मौसम विभाग की चेतावनी

By
devendravaniadmin
-
June 18, 2023
Share on Facebook
Tweet on Twitter

देवेन्द्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। चक्रवाती तूफान Biparjoy कुछ कमजोर होकर कच्छ के रण से राजस्थान के रेगिस्तान तक पहुंच गया। बाड़मेर और जालोर के रास्ते आए बिपरजॉय ने जालोर जिले में सबसे ज्यादा नुकसान किया।
मौसम विभाग का रेड अलर्ट
बाडमेर, जालौर, सिरोही, पाली, जोधपुर, नागौर, जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा का दौर आगामी 3-4 घंटों तक जारी रहने की संभावना और भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं कच्चे घरों, दीवारों, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। निचले स्थानों पर जल भराव हो सकता है। ऐसे में मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें। बेवजह घर से बाहर ना निकलें और नदी नालों से दूर रहें।
मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
बीकानेर, अजमेर जिलों और आस पास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं,कच्चे घरों, दीवारों बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
मौसम विभाग का येलो अलर्ट
जैसलमेर,उदयपुर,राजसमंद, जयपुर, जयपुर शहर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, कोटा जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि कमजोर संरचनाएं, हल्की व ढीली बंधी वस्तुएं, आदि को आंशिक नुकसान हो सकता हैं। ऐसे में मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवें, पेड़ों के नीचे शरण ना लेवें, मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

SHARE
Facebook
Twitter
  • tweet
Previous articleयुवक पर चाकू से हमला, घायल पीबीएम में भर्ती
Next articleनाबालिग घर में सो रही थी तभी युवक ने आकर किया दुष्कर्म
devendravaniadmin

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

क्या भाजपा को बहुमत मिलने पर राजे बनेंगी मुख्यमंत्री, मिल रहे हैं ये संकेत

बीकानेर पूर्व में प्रत्याशी पुरजोर लगा रहे है चुनावी मैदान में

बीकानेर पूर्व रालोपा प्रत्याशी विश्नोई ने घर-घर जाकर मांगे वोट

Latest News

बीकानेर पूर्व स्वतंत्र प्रत्याशी मोहर सिंह यादव ने किया जनसंपर्क

devendravaniadmin - November 24, 2023
0
देवेन्द्र वाणी न्यूज, बीकानेर। बीकानेर पूर्व से स्वतंत्र प्रत्याशी मोहर सिंह यादव ने गुरूवार को चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में चौधरी कॉलोनी,गंगाशहर,रानीबाजार सहित...

क्या भाजपा को बहुमत मिलने पर राजे बनेंगी मुख्यमंत्री, मिल रहे...

November 22, 2023

बीकानेर पूर्व में प्रत्याशी पुरजोर लगा रहे है चुनावी मैदान में

November 22, 2023

बीकानेर पूर्व रालोपा प्रत्याशी विश्नोई ने घर-घर जाकर मांगे वोट

November 20, 2023

पीएम मोदी का रोड शो, झलक पाने को उमड़े लोग

November 20, 2023
© Copyright @ devendravani.com | All Rights Reserved WEBSITY
Join Whatsapp