बीकानेर। द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था के खिलाड़ी हरीश प्रजापत का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया, संस्था के अध्यक्ष गुरु द्रोण गणेश लाल व्यास ने हरीश को फ़ोन कर बधाई दी । सचिव राहुल व्यास ने बताया की आंध्र प्रदेश के कडपा में चल रही अंडर-17 65वी स्कूली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरीश प्रजापत ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान व द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था का मान सम्मान बढाया हैं । बीकानेर की द्रोणाचार्य तीरंदाजी वर्तमान में जिस जोरो शोर से चल रही हैं की जिसमे कोई संदेह नहीं हैं गुरु द्रोंण गणेश लाल व्यास कम संसाधनों में अधिक मेहनत के साथ खिलाडीयों को तैयार करते हैं, जिसका परिणाम हैं की गत महीनो में संस्था के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी में धूम मचा रखी हैं । हर प्रतियोगिता में संस्था के खिलाडी ही शीर्ष पर रहे हैं । इस अवसर पर कोच अनिल चांगरा , हरदीप राजपूत, भुवनेश्वर और रामनिवास चौधरी, अजय कुमार ठोलिया, अश्वनी सांखला, आनन्द, मनीष, लोकेश व्यास एव यशवर्धन ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
Related Posts
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे…
बॉडी बिल्डर प्रिया सिंह के मैडल पर उठे उठाएं सवाल
जयपुर।पिछले दिनों जयपुर की प्रिया सिंह को बॉडी बिल्डिंग में मेडल मिलने और खेल मंत्री…
दूसरे दिन बीकानेर का रहा दबदबा, राजकीय डूंगर महाविद्यालय की जीत दर्ज
एमजीएसयू अंतर महाविद्यालय बीकानेर जॉन क्रिकेट प्रतियोगिता… श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में चल रही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय…
