बारिश से मौसम खुशनुमा, खड्डे में धंसी स्कूल बस

बीकानेर। आज सुबह से ही बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा।

हालांकि पहले तो उमस से काफी परेशानी रही लेकिन बाद में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया।

गंगाशहर, देशनोक, नोखा, सादुलगंज, नत्थूसर गेट, जेलरोड, मोहतासराय सहित अनेक स्थानों पर बारिश हुई है।

बारिश से कई स्थानों पर पानी जमा हो गया वहीं खड्डों के कारण आवागमन भी बाधित हो गया।

नोखा रोड से पाबू चौक की तरफ जाने वाले मार्ग में बच्चों से भरी स्कूल बस एक खड्डे में धंस जाने से काफी परेशानी हुई।

गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ और सब सुरक्षित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *