बीकानेर। आज भाजपा जस्सुसर मंडल क्षेत्र के पुर्व पार्षद श्री लक्ष्मीनारायण व्यास ( लक्षमन महाराज) के नेतृत्व मे वार्ड संख्या 19 एंव 20 के सफाई कार्मिको का कोरोना महामारी के संक्रमण काल मे भी जिन्होने अपनी जान हथेली पर रखकर वार्ड की सफाई का कार्य जिस मुस्तेदी व हौसले से किया व कर रहे है, उनका सम्मान समारोह बंगला नगर मे रखा गया । सम्मान समारोह मे सफाई जमादार कर्मवीर श्री सुभाष व महेश के साथ 12 पुरुष एंव 12 महिला कार्मिको का साफा, दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया

सम्मान समारोह मे पुर्व महापौर नारायण चोपडा, उप महापौर राजेन्द्र पंवार, जस्सुसर मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, पुर्व अध्यक्ष जे पी व्यास, विजय उपाध्याय, वार्ड पार्षद 20 वीरेंद करल , वार्ड पार्षद 19 मानक कुमावत, राजकुमार पारीक, युवा नेता आननद व्यास, प्रभू दयाल चौधरी, रघुनाथ सिंह, रामसा गहलोत, चौरुलाल सुन्थार, प्रकाश व्यास, चन्दरप्रकाश करनाणी , मनिराम्ं चौधरी, सोहन सिन्ह, अमर नाथ, बजरंग लाल व्यास, पप्पुराम,गणेश व्यास, रतन लाल बोहरा, चान्द रतन व्यास, नारायण, जय किशन पुरोहित, रमेश, बंशी धर व्यास, व अन्य गण मान्य व्यक्ति मौजुद रहे