देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आज सुबह एक बुजुर्ग का शव मिला। जिसकी सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत व ताहिर हुसैन मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी में खिदमतगार खादिम सोसायटी के शोएब व जाकिर के सहयोग से शव को एंबुलेंस में डालकर पीबीएम लाये। जहां डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 65 से 70 के बीच है। फिलहाल पहचान नहीं हुई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया ठंड के कारण मौत हुई है।
Related Posts
गंदले पानी में डूबा युवक,मची खलबली
देवेन्द्रवाणी न्यूज,बीकानेर। शहर के बीछवाल थाना इलाके में बने गंदले पानी के तालाब में एक…
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
देवेंद्र वाणी न्यूज़, बीकानेर। शुक्रवार की सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने से एक बड़ी खबर निकल कर…
पी.एम. मोदी के फर्जी हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र दिखाकर रचा ली शादी, दहेज की मोटी रकम भी ली, अब ऐसे खुली पोल
राजस्थान के अलवर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक…
